डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एनएसएस शिविर 5 वें दिन भी हुआ आयोजित।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिन शारीरिक सत्र के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया गया, और शिविर स्थल के आस – पास खरपतवार का उन्मूलन कर सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया।
बौद्धिक सत्र में स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. पियूष रंजन प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी भिकियासैंण रहे। उनके द्वारा स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य के प्रति महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई और स्वास्थ्य के प्रति सजग एवं जागरुक रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सीएचसी में कार्यरत दीपा मावड़ी ने छात्राओं को महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं बीमारियों पर प्रकाश डाला और निदान के उपाय बताए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. इला बिष्ट द्वारा किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा लोहनी द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ. इला बिष्ट, महेश चंद्र, पूरन सिंह सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे।



