नगर पंचायत भिकियासैंण की नामावलियों की आपत्तिया 22 मई को होगी दर्ज।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण क्षेत्रान्तर्गत नगर निकाय नामावली 2024 में कई मतदाताओं के नाम अन्य ग्राम पंचायतों के मतदाता सूची में भी दर्ज हैं। इसमें आपत्तियां दर्ज होने की वजह से नगर पंचायत कार्यालय में 22 मई को पूर्वाह्न 11:30 बजे आपत्तियों की सुनवाई हेतु तिथि रखी गयी है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर पंचायत एवं एसडीएम भिकियासैंण सीमा विश्वकर्मा ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि सबंधित मतदाता निर्धारित सुनवाई तिथि से पूर्व निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज करने के सबंध में साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। सुनवाई के उपरांत मतदाता का कोई वाद मान्य नहीं होगा।
मालूम हो पिछले कई महीनों से नगर पंचायत भिकियासैंण की मतदाता सूची में कई नाम बाहर के ग्राम पंचायतो व शहरों के दर्ज थे, जोकिं दोनों नाम यहां नगर पंचायत कार्यालय में शामिल थे। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दन सिंह बिष्ट ने उक्त दोनों जगह शामिल नामों की गड़बडियो में आपत्ति दर्ज कर जिला निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा सहित अन्य सम्बधित विभागों को पत्र भेजा था, जिस क्रम में मामले को संज्ञान में लेते हुए आपत्तिया 22 मई तक दर्ज की जायेगी।



