एसडीएम के निर्देश पर रामगंगा नदी में फंसी गाय को गया निकाला।

भिकियासैंण। सल्ट के मर्चुला में रामगंगा नदी में बारिश का पानी आने से एक गाय टीले में फंस गई। उपजिलाधिकारी सल्ट संजय कुमार के निर्देशन में तहसीलदार सल्ट आबिद अली तथा राजस्व उप निरीक्षक रजत यादव, पुलिस चौकी इंचार्ज मर्चुला व रेस्क्यू टीम के संजीव पुरोडिया के सहयोग से उक्त गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर पशु चिकित्सक द्वारा गाय का इलाज किया जा रहा है। इस बेजुबान पशु की जान बचाने पर क्षेत्रवासियों ने प्रशाशन की खूब सराहना की है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *