श्रम सविंदा बोर्ड के अध्यक्ष के निर्देशों पर ग्रामीण क्षेत्रों में लगाये जा रहे हैं श्रमिक जागरुकता तथा श्रम कार्ड के कैम्प।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। श्रम सविंदा बोर्ड लगातार श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखकर पूरे प्रदेश में श्रम कार्ड को बनवाने के लिए जागरुकता अभियान तथा मौके पर ग्रामीणों के श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। वहीं केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार जोर-शोर से कर रहे हैं। बतौर अध्यक्ष ने कहा कि स्वयं भी अधिकारियों को निर्देशित करता रहता हूँ, ताकि कोई भी श्रमिक अपने अधिकारों से वंचित न रहें। अध्यक्ष श्रम सविंदा बोर्ड के कैलाश पंत उत्तराखण्ड सरकार ने रानीखेत विधानसभा के भिकियासैंण क्षेत्र में श्रम सविदा निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र में गाँव-गाँव में जाकर श्रम विभाग श्रमिकों को श्रम कार्ड बनवाने के लिए जागरुक तथा श्रम विभाग से श्रमिकों को मिलने वाले लाभों को लेकर कैम्प का आयोजन कर श्रम कार्ड बनवा रहे हैं।

इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत हऊली में ग्राम प्रधान देवेश खुल्वै की अध्यक्षता में श्रम कार्ड बनाने के लिए श्रम विभाग द्वारा एक जागरुकता अभियान आयोजित किया गया, जिसमें समस्त ग्रामीण लोगों ने हिस्सा लेकर श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली। इस मौकै पर श्रम विभाग से भीम सिंह, किशोर कुमार ने दर्जनों महिलाओं को जागरुक कर औपचारिकता बताई। इस मौके पर पूर्व प्रधान कमला देवी, भाष्कर खुल्वै आदि थे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








