एसएसपी अल्मोड़ा की नई पहल पर बुजुर्गों की सेहत के लिए मेडिकल टीम लेकर गाँव – गाँव पहुंची सल्ट पुलिस थाना टीम।

भिकियासैंण। बुजुर्गों को सुरक्षा देने के साथ उनके स्वास्थ्य व अन्य समस्याओं के निवारण के लिए अल्मोड़ा जनपद की पुलिस टीम भरसक प्रयास कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा चलाई जा रही नई पहल “ऑपरेशन भल छौ” के तहत पुलिस टीम एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी, स्वास्थ्य परीक्षण कराना, आवश्यक सामग्री प्रदान करना आदि सहायता प्रदान कर रही है।

इसी क्रम में आज रविवार को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवायल की चिकित्सकीय टीम के साथ समन्वय स्थापित कर जालीखान, मौलेखाल ग्रामीण क्षेत्र के एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया व दवाएं भी वितरित की गई। एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पुलिस द्वारा चलाई जा रही पहल की सराहना कर टीम को आशीर्वाद दिया गया।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *