स्पर्श गंगा दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना पर महाविद्यालय गौलापार में हुए कार्यक्रम।
हल्द्वानी। स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जल स्रोतों की स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

इस अवसर पर एन. एस. एस. के स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय के आस – पास की सफाई, सिंचाई गूल के आस पास का कूड़ा एकत्रित करके उसका निस्तारण किया गया। साथ ही ग्राम वासियों को स्वच्छता बनाये रखने हेतु प्रेरित भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना जोशी द्वारा स्वयंसेवियों को स्पर्श गंगा दिवस के विषय में जानकारी दी गई तथा स्वयंसेवियों को जल संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन तथा नदी संरक्षण अभियान के विषय में बताया गया।



