एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर सत्यापन में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी, बिना सत्यापन मजूदर रखने पर 1 ठेकेदार का ₹5,000 का किया चालान।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए है, जिस क्रम में आज शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर उ.नि. हरविन्दर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन मजदूर रखने वाले 1 ठेकेदार के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹5,000 रुपए का नकद चालान किया गया।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *