एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, शराब के नशे में ट्रक दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार।

अल्मोड़ा। श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में यातायात पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गये है।
इसी क्रम में सीओ यातायात विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे द्वारा मय हमराही हेड कानि. सुनील कुमार, कानि. ललित बिष्ट के अल्मोड़ा नगर क्षेत्र लोधिया में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।

जिस क्रम में चैकिंग के दौरान –
1- वाहन संख्या UK05CA0687 ट्रक चालक प्रकाश चन्द्र आर्या निवासी खैड़ा हल्द्वानी शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
2- वाहन संख्या UK04TB3460 ऑल्टो चालक वाहन को बिना फिटनेस, बिना डीएल व बिना आरसी के चलाता पाया गया, जिसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर वाहन को सीज किया गया। वाहन में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य हेतु रवाना किया गया।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे कुल 16 लोगों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें 4 लोगों के कोर्ट चालान किए गए और 8,500/- का जुर्माना लगाया गया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







































