राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार में राष्ट्रीय सेवा योजना का चतुर्थ एक दिवसीय शिविर आयोजित।

हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में चतुर्थ “एक दिवसीय शिविर” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शारीरिक सत्र के अंतर्गत सर्वप्रथम प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार द्वारा सभी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। तत्पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने NSS गीत गाते हुए महाविद्यालय के समीपस्थ क्षेत्र जैसे मदनपुर, बसंतपुर, किशनपुर, कल्याणपुर में जाकर “राष्ट्रीय गीत” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जल संरक्षण, वन संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर आधारित जन-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इसके उपरांत सभी स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं नर्मदेश्वर मंदिर प्रांगण में वृहद स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन करते हुए साफ-सफाई की गई।

एक दिवसीय शिविर के बौद्धिक सत्र में राष्ट्रीय गीत पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बौद्धिक सत्र के अंतर्गत सर्वप्रथम शिक्षा शास्त्र विशेषज्ञ डॉक्टर ध्रुव कुमार पांडे द्वारा “जीवन में शिक्षा का महत्व” विषय पर विस्तृत व्याख्यान स्वयंसेवियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर कैलाश कॉलोनी ने “होली पर्व” विषय पर विस्तृत रुप से प्रकाश डालते हुए समाज में फैल रही कुरीतियों से बचने हेतु स्वयंसेवियों को जागरुक किया।

संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अर्चना जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS सहायक कार्यक्रम अधिकारी गौरव जोशी एवं डॉक्टर किरन जोशी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

संबंधित एक दिवसीय शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर डी.सी. पांडे, डॉक्टर भारती बहुगुणा, डॉक्टर भारती, डॉक्टर बसंत कुमार नेगी, डॉक्टर बुशरा, डॉ. सुरेश जोशी, डॉक्टर रीमा आर्य, डॉ. पी.सी. मठपाल, डॉ. आशीष अंशु, डॉ. पूजा ध्यानी, डॉ. कंचन जोशी, डॉ. सुरभि गुप्ता, डॉ. भुवन मठपाल सहित समस्त कर्मचारियों, स्वयंसेवियों एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *