अवैध लीसे के 160 टिन के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार, ट्रक में केबिन बनाकर पुष्पा स्टाइल में कर रहा था लीसे की तस्करी।

अल्मोड़ा। एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की सतर्क चैकिंग से 160 टिन अवैध लीसे के साथ 1 तस्कर को गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना, चौकी प्रभारियों, एसओजी प्रभारी को वन सम्पदा, खनिज पदार्थ आदि की अवैध तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गएहै।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी प्रभारी SOG अल्मोड़ा के नेतृत्व में व कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी अल्मोड़ा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को चैकिंग के दौरान केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की तरफ आरटीओ ऑफिस अल्मोड़ा के पास ट्रक संख्या UK04CA4276 को चैक किया गया तो ट्रक में केबिन बना हुआ था, जिसमें अवैध लीसे से भरे 160 टिन के कनस्तर बरामद हुए। तत्पश्चात् चालक दीपक कुमार आर्या को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.स. 55/2025 धारा 26/41/42/52 भारतीय वन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है एवं ट्रक को सीज किया गया। तस्करी में संलिप्तों के बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
दीपक कुमार आर्या, उम्र 37 वर्ष, पुत्र दीवानी राम, निवासी ग्राम विजयपुर, थाना द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा, हाल मुरारजीनगर केयरऑफ लाल भोज हल्द्वानी जिला नैनीताल है।

पुलिस टीम में –
1- निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी प्रभारी SOG अल्मोड़ा
2- उप निरीक्षक बृजमोहन भट्ट प्रभारी चौकी बेस कोतवाली अल्मोड़ा
3- कांस्टेबल सुंदर लाल कोतवाली अल्मोड़ा
4- कांस्टेबल राजेश भट्ट SOG अल्मोड़ा
5- कांस्टेबल राकेश भट्ट, SOG अल्मोड़ा
6- कांस्टेबल हरीश प्रसाद SOG अल्मोड़ा शामिल है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *