सोली मतदान केंद्र में पहुँचे सिर्फ 43 मतदाता, पलायन की मार से मतदान पर पसरा सन्नाटा।

भिकियासैंण। ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोली में 220 मतदाता पंजीकृत थे, जिसमें से 43 लोगों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि यहां से ग्राम प्रधान का पद निर्विरोध हो गया था। वहीं बीडीसी के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिसमें से रानीखेत विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल चुनाव मैदान में थे।

वहीं जिला पंचायत के लिए 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, लेकिन मतदान करने को केवल 43 लोग ही पहुंचे। मतदान 2 बजे ही समाप्त हो गया था, जो एक चर्चा का विषय बना रहा।

वहीं इस बारे में पत्रकार ने जब एक 82 वर्षीय बुजुर्ग मोहन राम निवासी ग्राम सोली से पूछा तो उन्होंने बताया कि गाँव में तीन तोक है, जिसे राजस्व ग्राम सोली के नाम से जाना जाता है। आज आलम यह है कि पलायन की मार ने गाँव की जनसंख्या को कम कर दिया है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *