ऑपरेशन मुक्ति “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें”अभियान, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में ऑपरेशन मुक्ति टीम ने भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की शिक्षा की ओर चलाया जन- जागरुकता अभियान।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान के क्रम में श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर श्री विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में आज शनिवार को ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा अल्मोड़ा क्षेत्र के देवली, चौसली, लोधिया में लोगों को पम्पलेट बांटकर/चस्पा कर व बैनर के माध्यम से छोटे बच्चों से बाल श्रम न करवाने व भिक्षा न देने के लिए जागरुक करते हुए अपील कर कहा कि अगर आपको कही भी इस प्रकार से छोटे बच्चें भिक्षा मांगते हुए या बाल श्रम करते हुए दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिसमें पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया जायेगा।

भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें, जिससे भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सफलता मिल सकें। अभियान का उद्देश्य भिक्षावृति में लगे बच्चों को भिक्षा से मुक्ति देकर, शिक्षा की ओर अग्रसर करना है। “भिक्षा नहीं शिक्षा दें’’ जागरुकता अभियान के दौरान ऑपरेशन मुक्ति टीम के अपर उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद, हेड कानि. श्री अनिल कुमार, कानि. श्री बालम सिंह, महिला कानि. श्रीमती मोनिका जोशी मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *