SSP नैनीताल के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार”, 07 शातिर अपराधी गिरफ्तार, 02 जिला बदर।

अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई, सैकड़ों संदिग्धों का सत्यापन।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, 243 होटल-ढाबों की सघन चेकिंग।

नैनीताल। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशानुसार संपूर्ण नैनीताल जिले में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की कमान नोडल अधिकारी मनोज कुमार कत्याल (पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी) को सौंपी गई है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य:
इस विशेष अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को सक्रिय किया गया है। इसका मुख्य लक्ष्य वांछित अपराधियों, वारंटियों की धरपकड़, अवैध शराब व हथियारों की तस्करी रोकना और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण:
अभियान के प्रारंभ दिनांक 03 अप्रैल 2026 से 07 अप्रैल 2026 तक पुलिस ने विभिन्न श्रेणियों में कड़ी कार्रवाई की है, जिसका विवरण निम्नवत है:

अपराधियों पर प्रहार (गिरफ्तारी व जिला बदर):
● वांछित अपराधी: 01 गिरफ्तार।
● इनामी अपराधी: 06
कुल 07 शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

गुंडा एक्ट:
● 02 पेशेवर अपराधियों को जिला बदर किया गया।

सत्यापन एवं शांति व्यवस्था (BNSS/Police Act):
● शांति भंग/असामाजिक तत्व: 111 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई।

सत्यापन अभियान:
● कुल 484 संदिग्ध व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया।
● कानूनी कार्रवाई: BNS के तहत 01 और BNSS के तहत 06 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

यातायात एवं सड़क सुरक्षा (सड़क पर स्टंट और ड्रंकन ड्राइविंग):
● रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने और गलत नंबर प्लेट/हूटर वाले 110 वाहनों पर कार्रवाई।
● गंभीर उल्लंघन पर 31 वाहन सीज किए गए।
● संबंधित मामलों में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

होटल, ढाबा एवं सार्वजनिक स्थल चेकिंग:
● जनपद के कुल 243 होटल, ढाबों, पब और बार का औचक निरीक्षण किया गया, ताकि किसी भी अनैतिक गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

जनता से अपील:
नैनीताल पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रुम को दें। आपकी सतर्कता ही समाज की सुरक्षा है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *