ऑपरेशन रोमियो अभियान जारी: महिलाओं की सुरक्षा और अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही।

अभियान के दौरान कुल 69 चालकों का किया चालान, शांति भंग करने वाले 63 व्यक्ति हिरासत में, 12 वाहन किए सीज एवं नशे में वाहन चलाने वाला 01 व्यक्ति गिरफ्तार।

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शहर में अराजक तत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन रोमियो अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनाँक 11 सितंबर 2025 को तल्लीताल क्षेत्र, हल्द्वानी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर प्रभावी अभियान चलाकर व्यापक कार्यवाही की गई।

अभियान का नेतृत्व एसपी क्राइम/यातायात हल्द्वानी डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्य, सीओ सिटी नितिन लोहनी, दीपशिखा अग्रवाल, सुमित पांडे तथा संबंधित थाना प्रभारी द्वारा अपनी-अपनी टीम के साथ किया गया।

अभियान में की गई कार्यवाही —

हल्द्वानी क्षेत्र:
मंडी, टीपी नगर, हीरानगर, कैंसर हॉस्पिटल तिराहा, मंगल पड़ाव एवं सिंधी चौक तिराहा के आस-पास अभियान चलाकर कुल 63 चालकों पर कार्रवाई की गई एवं 12 वाहन सीज किए गए।
सार्वजनिक स्थानों पर नशा करके उत्पात मचाने वाले 36 अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

नैनीताल क्षेत्र:
तल्लीताल क्षेत्र में 5 लापरवाह चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई एवं 27 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस अधिनियम के तहत ₹6,500 जुर्माना वसूला गया।

कुल कार्यवाही का सारांश —
● मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान: 69
● नशे में वाहन चलाने वाले गिरफ्तार: 01
● पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही: 63 (जुर्माना वसूली: ₹22,000)

नैनीताल पुलिस का संदेश —
● महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।
● समाज में शांति और व्यवस्था बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
● यातायात नियमों का पालन करें।
● नशे से दूर रहें, खुद सुरक्षित रहें और दूसरों की जान भी बचाएँ।
● अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, अपराध और अराजकता को किसी भी रुप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल