खेड़ा गौलापार काठगोदाम में पैरामेडिकल कोर्स के फर्जी डिप्लोमा देने वाला संचालक गिरफ्तार, एएसपी नैनीताल ने किया खुलासा।

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल द्वारा नैनीताल पुलिस के सभी थाना प्रभारियों व विवेचना ईकाईयों को जनपद में अनैतिक गतिविधि अथवा धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्व कठोर वैधानिक कार्यवाही अथवा प्रभावी विवेचना करने के निर्देश दिये गये हैं। जिस आदेश के क्रम में विगत 11.10.2023 को वादी हिमांशु नेगी पुत्र गोपाल सिंह नेगी निवासी मुखानी हल्द्वानी (DPMI खेड़ा, गौलापार काठगोदाम का वर्ष 2019 का छात्र) की तहरीर जिसमें DPMI काठगोदाम के MD डॉ. प्रकाश सिंह मेहरा और प्रधानाचार्य डॉ. पल्लवी मेहरा व तनुजा गंगोला (रिसेप्निस्ट) के द्वारा राज्य में पंजीकरण के सम्बन्ध में लाखों रुपये हड़प लेने के आधार पर थाना काठगोदाम मे दिनांक 11.10.2023 को मुकदमा अपराध संख्या 150/23 धारा 420 भादवि बनाम डॉ. प्रकाश सिंह मेहरा, डॉ. पल्लवी मेहरा, तनुजा गंगोला पंजीकृत किया गया। एसएसपी नैनीताल द्वारा सम्बन्धित पुलिस प्रभारी अधिकारियों को मामले का तत्काल खुलासा करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी करने के सख्त निर्देश दिये गये।

पुलिस कार्यवाही में थाना काठगोदाम में पंजीकृत उपरोक्त धोखाधड़ी के मामले में हरबन्स सिंह, एसपीसिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम को टीम गठित करते हुए प्रभावी विवेचना कराये जाने के निर्देश दिये गये। सम्बन्धित अभियोग की विवेचना उ.नि. मनोज कुमार को दी गयी। दौराने विवेचना DPMI काठगोदाम के संचालक/आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा वर्ष 2018 में DPMI दिल्ली की फ्रैंचाईजी ली गयी, और पूर्वी खेड़ा गौलापार में DPMI काठगोदाम कॉलेज का संचालन शुरु कर पैरामेडिकल के विभिन्न कोर्सो को शुरु कर छात्रों को एडमिशन दिया गया। DPMI काठगोदाम द्वारा वर्ष 2018 के 8 छात्र – छात्राओं, वर्ष 2019 के 37 छात्र – छात्राओं, वर्ष 2020 के 21 छात्र – छात्राओं को पैरामेडिकल कोर्स का डिप्लोमा दिया गया और वर्ष 2021 के 30 छात्र – छात्राओं को डिप्लोमा देना शेष है। दौराने विवेचना के क्रम में काठगोदाम की मुख्य शाखा DPMI दिल्ली जाकर पता चला कि DPMI दिल्ली द्वारा DPMI काठगोदाम के वर्ष 2018 के 8 छात्र – छात्राओं को ही अब तक डिप्लोमा प्रदान किया गया है व वर्ष 2019 के 37 छात्र – छात्राओं के प्रथम वर्ष की परीक्षा कराकर प्रथम वर्ष की मार्कशीट दी गयी है। उसके बाद DPMI काठगोदाम के संचालक/आरोपी प्रकाश मेहरा (जोकि उक्त संस्थान का प्रबन्ध निदेशक है) द्वारा फीस जमा न करने पर DPMI दिल्ली द्वारा DPMI काठगोदाम को Fee डिफाल्टर घोषित कर कार्यक्रम बन्द कर दिया गया। वर्ष 2019 में कार्यक्रम बन्द होने के बाद भी आरोपी प्रकाश मेहरा द्वारा छात्र – छात्राओं को अपने कॉलेज में लाखों रुपये की फीस लेकर दाखिला दिया गया व विवेचना से वर्ष 2019 के 37 व 2020 के 21 कुल 58 छात्र – छात्राओं को फर्जी डिप्लोमा प्रदान किया जाना प्रकाश में आया, जिस पर मुकदमा उपरोक्त में 467/468 भादवि की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त प्रकाश मेहरा को कमलुवागांजा मुखानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
डॉ. प्रकाश मेहरा (मैनेजिंग डायरेक्टर) पुत्र श्री खुशाल सिंह मेहरा निवासी पूर्वी खेड़ा गौलापार, काठगोदाम हाल गिरजा विहार, कमलुवागांजा, थाना–मुखानी मूल निवासी-ग्राम कैथी, थाना मुन्स्यारी जिला पिथौरागढ़, उम्र-36 वर्ष है।

मुकदमे का विवरणः मु0अ0सं0-150/23, धारा 420/467/468 भादवि0, थाना काठगोदाम।

पुलिस टीम में –
1- थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा
2- उ.नि. मनोज कुमार
3- कानि. 851 सुरेन्द्र सिंह शामिल है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *