राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर में स्वतंत्रता उत्सव 2024 साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्त गीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर में प्राचार्य प्रो. संजय कुमार के निर्देशन में जंतु विभाग एवं संस्कृत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त 2024 के “स्वतंत्रता उत्सव: साप्ताहिक कार्यक्रम” के अंतर्गत देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ – चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सुरेश चंद्र जोशी (जंतु विज्ञान विभाग) एवं डॉ. महेश चंद्र शर्मा (संस्कृत विभाग) द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दीप चंद्र पांडेय और डॉ. उषा पोखरिया रहे l प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गीता (बी. एस. सी. तृतीय सेमेस्टर) द्वितीय स्थान सौरभ कांडपाल (बी. ए. तृतीय वर्ष) एवं तृतीय स्थान सुनीता रुवाली (बी. ए. प्रथम सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण 15 अगस्त 2024 को किया जाएगा। कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय ने स्वतंत्रता उत्सव के साप्ताहिक कार्यक्रम की सराहना व शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश मठपाल, डॉ. रीमा आर्या, डॉ. आशीष अंशु, डॉ. बुशरा मतीन, डॉ. भारती रौतेला, डॉ. सुरभि गुप्ता, डॉ. कंचन जोशी, डॉ. अर्चना जोशी, डॉ. किरन जोशी, श्री गोविंद, श्री हेम, श्री नरेंद्र, श्री महेश, श्री अशोक आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण











