होली एवं रमजान के दृष्टिगत भिकियासैंण में शांति गोष्ठी आयोजित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण स्थित पुलिस चौकी भिकियासैंण, थाना भतरौंजखान अंतर्गत होली पर्व एवं रमजान के पावन अवसर पर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक शांतिपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान पुलिस चौकी प्रभारी संजय जोशी ने होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

इस अवसर पर एएसआई सुरेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल शमीम अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, बाड़नाथ सोसायटी अध्यक्ष भिकियासैंण बालम नाथ, व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि शिब्बू जीना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *