देघाट में मिले नवविवाहिता के शव को लोगों ने बताया हत्या, इस संबंध में बुधवार को तहसीलदार के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन।

आरोप लगाया कि नवविवाहिता की हत्या की गई है, सीएम से मौत के कारणों की जांच करवाने की मांग की गई है।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे में विगत रविवार को सोलर प्लांट केलानी के पास गहटुदुआ गांव निवासी 23 वर्षीय पूजा का शव मिला था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त 21 वर्षीय पूजा के रुप में की। पूछताछ में सामने आया कि पूजा का विवाह छह माह पूर्व बुराड़ी दिल्ली निवासी हरीश किरौला के साथ हुआ था। बीते 21 अगस्त को जन्माष्टमी के लिए वह मायके आई थी।

इस क्रम में स्थानीय लोगों ने तहसीलदार दिवान गिरी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है कि 26 अगस्त को मृतका अपने घर से पास ही के मंदिर कफलटना में पूजा अर्चना को निकली थी, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटी। रविवार को उसका शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूजा के गले में किसी फंदे या शरीर में चोट के निशान नहीं मिले। अब एडवोकेट राकेश बिष्ट कुमाऊं संयोजक भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के नेतृत्व में लोगों ने सीएम को ज्ञापन भेजा है। उनका कहना है कि पूजा की हत्या की गई है। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट राकेश बिष्ट, रमेश भंडारी, एडवोकेट हरीश चौहान, धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति अध्यक्ष सुनील टम्टा, सी. पी. पंचोली, ललित सिंह बिष्ट, विजय उनियाल, हरीश बिष्ट आदि थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *