एम. बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में पी. जी. प्रवेश हुआ प्रारम्भ।

हल्द्वानी (नैनीताल)। एम. बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में पी. जी. प्रवेश प्रक्रिया हेतु मेरिट लिस्ट महाविद्यालय की वेबसाइट में लगा दी गई है। प्रवेशार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट लिंक https://www.mbgpgcollege.org/270-merit-list पर प्रवेश हेतु अपनी मेरिट वरीयता देख सकते हैं।

मेरिट लिस्ट पर चयनित होने पर छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय का ऑनलाइन आवेदन पत्र https://online.mbgpgcollege.ac.in/ को भरकर डाउनलोड करते हुए समर्थ पोर्टल पर किए गए आवेदन पत्र के साथ एंटी रैगिंग, एंटी ड्रग तथा गैप ईयर एफिडेविट के साथ टीसी, सीसी तथा समस्त मूल अभिलेख लेकर प्रात 10:00 बजे से 3:00 तक महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश ले सकते हैं।

प्रथम मेरिट लिस्ट पर चयनित विद्यार्थियों को दिनांक 23 तथा 24 जुलाई 2024 को प्रवेश दिया जाएगा, उसके उपरांत रिक्त सीटों के सापेक्ष वेटिंग लिस्ट के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, वेटिंग लिस्ट दिनांक 25 जुलाई 2024 को महाविद्यालय पोर्टल पर लगाई जाएगी। स्नातकोत्तर स्तर पर सीटों की संख्या लिमिटेड होने पर प्रवेश वरीयता क्रम तथा मेरिट इंडेक्स के आधार पर दिया जाएगा। विज्ञान विषयों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय के कक्ष संख्या 85 आईक्यूएसी में प्रवेश हेतु प्रातः 10:00 बजे से पहुंच सकते हैं।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *