प्रसव पीड़ा से कराह रही गीता का फार्मासिस्ट भास्कर ने किया सुरक्षित प्रसव।

भिकियासैंण। ब्लॉक ताड़ीखेत ग्राम शिवाली निवासी दीवान राम की बेटी गीता को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने आज मंगलवार को दोपहर 02:28 मिनट पर 108 एम्बुलेंस में फोन किया। शाम को 05:50 पर एम्बुलेंस पहुंच गई, थोड़ी दूर जाने के बाद कुलनाखेत में गीता की प्रसव पीड़ा बढ़ गई।

108 भिकियासैंण एम्बुलेंस में कार्यरत फार्मासिस्ट भास्कर ने काफी परिश्रम के बाद शाम 06:55 पर गीता का एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। गीता ने एक स्वस्थ्य बेटी को जन्म दिया है। बाद में फार्मासिस्ट भास्कर ने जच्चा- बच्चा को नज़दीकी हॉस्पिटल रानीखेत में भर्ती कराया।

गीता के पिता दीवान राम ने फार्मासिस्ट भास्कर के कार्य की सराहना करते हुए 108 भिकियासैंण एम्बुलेंस और चालक गोपाल सिंह का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *