भिकियासैंण की 108 एम्बुलेंस के फार्मासिस्ट भास्कर ने कराया सुरक्षित प्रसव, परिजनों ने जताया आभार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। महाशिवरात्रि पर्व पर एक महिला ने 108 वाहन में एक बालिका को जन्म दिया हे। तल्ला सल्ट के बमोड़ा निवासी नरेश सिंह डंगवाल की पत्नी श्रीमती ज्योति को आज सुबह प्रसव पीड़ा हुई, जिस पर परिजनों ने 10:36 मिनट पर 108 को फोन किया, लगभग 11:30 बजे 108 एम्बुलेंस उनके पास घर पहुंच गई। वाहन में थोड़ी देर बाद गर्भवती की पीड़ा बढ़ गई, जिस कारण 108 एम्बुलेंस में तैनात फार्मासिस्ट भास्कर ने गर्भवती का एम्बुलेंस में ही प्रसव करना ही ठीक समझा, काफी मेहनत के बाद 12:25 मिनट पर गर्भवती ने बासोट भिकिमासैंण रोड के इनोली पर बच्ची को जन्म दिया।

बाद में जच्चा और बच्चा को नजदीकी अस्पताल सीएचसी भिकियासैंण में सुरक्षित भर्ती कराया गया। गर्भवती के पति ने 108 के फार्मासिस्ट भास्कर का बहुत – बहुत आभार व्यक्त किया और कहा की भास्कर हमारे लिए देवदूत बनकर आए और भिकियासैंण की 108 एम्बुलेंस हमारे लिए जीवनदायानी बनके आई। बताया गया है कि उक्त बालिका पहली जन्मी थी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *