एकता सी. एल. एफ. स्याल्दे द्वारा महिलाओं को वितरित किए गए पौधे।

भिकियासैंण। वेग वृद्धि परियोजना रीप द्वारा अंगीकृत एकता सी. एल. एफ. गुमटी विकास खंड स्याल्दे से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की 230 महिलाओं को उद्यान विभाग स्याल्दे के माध्यम से नि:शुल्क 620 फलदार पौधे वितरण किए गए, जिसमें आम, कटहल, कागजी नींबू, अमरुद शामिल हैं। एकता सी. एल. एफ. गुमटी के बिजनेस प्रमोटर सुनील कुमार द्वारा बताया गया कि प्रभारी अधिकारी उद्यान सचिन सागर के द्वारा यह पौधे समूह सदस्यों को नि:शुल्क वितरण हेतु प्रदान किए गए। स्वयं सहायता समूहों को पौधे वितरण कार्यक्रम में वीडीओ स्याल्दे धनी राम, सचिन सागर, व ब्लॉक रीप टीम पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *