देवखड़ी हाइडिल, कलसिया गोला बैराज, रकसिया नाला व दमुवाढूंगा क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने पर पुलिस अलर्ट।
हल्द्वानी (नैनीताल)। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण देवखड़ी हाइडिल, कलसिया गोला बैराज, रकसिया नाला और दमुआडूंगा क्षेत्र में पानी का बहाव काफी तेज हो गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं तथा पुलिस कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस की कार्रवाई और अपील :
● आस-पास के लोगों को लगातार अनाउंसमेंट कर सतर्क रहने एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।
● नाले-खाल उफान पर आने की स्थिति में खतरे को देखते हुए जनता को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर जाने हेतु जागरुक किया जा रहा है।
● संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाने और सतत निगरानी रखने के निर्देश पुलिस कर्मियों को दिए गए हैं।
प्रशासन की स्थिति :
जिला पुलिस लगातार निगरानी एवं भ्रमण पर है। साथ ही, आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा हेतु पुलिस की सलाह का पालन करें।
आपातकालीन नंबर : 112
नैनीताल पुलिस कंट्रोल रुम : 9411112979
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल














