रानीखेत, ताड़ीखेत, मजखाली व कोसी की जनता के बीच पहुंची पुलिस की ई-मोबाइल वैन, जन-जन को दी गई कानूनों की जानकारी।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा के निर्देशन में सचल न्यायालय वैन के माध्यम से जनमानस को भारत सरकार द्वारा अधिनियमित नए कानूनों में नागरिकों हेतु प्रदत सुरक्षा प्रावधानों के संबंध में जागरुकता अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में, ई-मोबाइल वैन (सचल न्यायालय टीम) द्वारा जनपद के विभिन्न में जाकर लोगों को नए कानून भारतीय न्याय संहिता (2023), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (2023) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (2023) के बारे में जानकारियां देकर उनसे संवाद कर उनके संदेहों/समस्याओं का समाधान किया गया।
सचल न्यायालय पुलिस टीम में –
1- अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह खाती
2- कानि. वीरेन्द्र सिंह रिंगवाल
3- कानि. सुमित कुमार शामिल रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

















