पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में सुरक्षा के दिए टिप्स।

भिकियासैंण। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में उत्तराखंड पुलिस ने छात्रों के मध्य उपस्थित होकर सामाजिक सुरक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी, तथा छात्रों के माध्यम से गाँव-कस्बों में जनजागरण सन्देश दिया। भिकियासैंण पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर सुरेश चन्द्र मिश्रा और हरीश चंद्र पाण्डेय ने नशा और उसके दुष्परिणाम, साइबर क्राइम, स्वच्छता मिशन, सरकारी संपत्ति की सुरक्षा आदि से सम्बंधित विस्तृत जानकारियां दी। वहीं सुरक्षा हेतु पुलिस सहायता के लिए छात्र-छात्राओं को सचेत किया गया।

तत्पश्चात अटल उत्कृष्ट विद्यालय से ब्लॉक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लिए तिरंगे के सम्मान में नारे लगाते हुए, झंडा गीत गाए। तिरंगा यात्रा में प्रधानाचार्य भवानी राम, प्रकाश चन्द्र, डॉ. हेमा रावत, बी. डी. शर्मा, राजेन्द्र मनराल, राजेन्द्र रावत, रविन्द्र सिंह, जाहिद हुसैन, सतीश चंद्र, रंजना नेगी, प्रकाश भगत, चन्द्रा देवी सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *