ट्रॉली बैगों से पुलिस ने लाखों का गांजा बरामद कर 03 तस्कर किए गिरफ्तार, कार सीज।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी एवं प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।
एसओजी टीम ने अशोक द्वार के पास चेकिंग के दौरान रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रही सफेद रंग की हुंडई औरा कार संख्या UP23BT0365 को रोका। वाहन में सवार 03 युवकों के कब्जे से ट्रॉली बैगों में भरा हुआ कुल 66.288 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में मु.अ.सं. 04/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया गया है।
पुलिस द्वारा रोके जाने पर चालक ने स्वयं को टूरिस्ट बताते हुए ट्रॉली बैगों में सामान होने की बात कही, लेकिन तलाशी लेने पर बैगों में लगेज की जगह गांजा भरा मिला। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी गांजा सराईखेत क्षेत्र से ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद की ओर ले जा रहे थे, जिसे ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। पुलिस टीम द्वारा गांजा के क्रय-विक्रय के स्रोतों की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- विकाश पुत्र अजय सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी काशीपुर, खरमासी, जनपद उधम सिंह नगर
2- अनमोल सिंह पुत्र बरीयाम सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रामनगर रोड, रम्पूरा काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर
3- जसपाल सिंह पुत्र विक्रम सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम प्रतापपुर नं. 7, थाना नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर
कीमत:
बरामद 66.288 किलोग्राम गांजा की अनुमानित कीमत ₹16,57,200/- बताई गई है।
पुलिस टीम में:
● उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट, कोतवाली रानीखेत
● हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, एसओजी
● कांस्टेबल कमल गोस्वामी, कोतवाली रानीखेत
● कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, कोतवाली रानीखेत
● होमगार्ड मनोज सिंह करायत शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




















