थाना भतरौंजखान पुलिस को मिली कामयाबी, 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना भतरौंजखान पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने के लिए समस्त थाना प्रभारियों व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को चेकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौंजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज शुक्रवार को मोहान बैरियर पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त मोहन सिंह के कब्जे से एक प्लास्टिक के केन में 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना भतरौंजखान में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त मोहन सिंह पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम किजारी, टोटम थाना भतरौंजखान जिला अल्मोड़ा है।

पुलिस टीम में कानि. नीरज पाल, कानि. संदीप मलिक शामिल है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *