एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में महिला कोतवाली में थाना दिवस का हुआ आयोजन।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में आज शनिवार को प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भण्डारी द्वारा महिला कोतवाली अल्मोड़ा में थाना दिवस का आयोजन किया गया।

थाना दिवस के दौरान सीएलजी मेंबर, वार्ड मेंबर, सीनियर सिटीजन, पुलिस पेंशनर एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा उपस्थित लोगों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई, जिस पर स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव पुलिस के समक्ष रखे। प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

इसके साथ ही उपस्थित जनमानस को अपने आस-पास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया। साथ ही साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट से संबंधित जानकारी देते हुए उससे बचाव के उपाय बताए गए तथा अपने परिजनों एवं आस-पास के लोगों को भी जागरुक करने के लिए प्रेरित किया गया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *