थाना देघाट ने सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर देघाट में लगाई जागरुकता पाठशाला, नशे के दुष्परिणामों से किया आगाह।
भिकियासैंण। थाना देघाट ने सरस्वती शिशु मंदिर व माध्यमिक विद्या मंदिर विद्यालयों में नशे के विरुद्ध जागरुकता का पाठ पढ़ाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जनपद में वृहद जनजागरुकता अभियान चलाकर लोगों को विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज शनिवार को थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में उप निरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा द्वारा सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर देघाट में सभी छात्र-छात्राओं व विद्यालय स्टॉफ को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे जागरुक किया गया और जीवन में कभी नशा न करने और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अलावा वर्तमान में प्रचलित सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया और उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध, नए कानूनों बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसए डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930, किराएदार सत्यापन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।



