होली त्यौहार पर थानाध्यक्ष भतरौंजखान ने दिए आवश्यक निर्देश।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्र व नगर में होली त्यौहार को लेकर नगर पंचायत भिकियासैंण के पुलिस चौकी भिकियासैंण में आज धानाध्यक्ष भतरौंजखान मदन मोहन जोशी ने नगर के वरिष्ठ नागरिकों व स्थानीय दुकानदारों के साथ बैठक की। बैठक मे थानाध्यक्ष श्री जोशी ने कहा कि सभी आम लोगों को आपस में सौहार्दपूर्ण होली का त्यौहार मनाना चाहिए, किसी को भी शराब पीकर हुड़दंग बाजी नहीं करनी है। उन्होंने कहा होली का त्यौहार रंगो का त्यौहार है, किसी भी हुड़दंगी की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अभी लोक सभा चुनाव के मध्ये आचार संहिता लगी हुई है, उसका पालन करना सभी लोगों का कर्तव्य है।

बैठक में कई लोगों ने अपनी – अपनी राय को साझा किया। इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी जी. आर. गोला, एएसआई सुरेश चन्द्र मिश्रा, हैड कॉन्सटेबल शमीम अहमद,हरीश चन्द्र पांडे, प्रकाश चन्द्र, मनोज क्वीरा के साथ ही नगर के सामाजिक कार्यकर्ता दरबान बिष्ट, बालम नाथ, गोपाल बिष्ट, श्रवण कुमार अग्रवाल, बिरेन्द्र बिष्ट, पृथ्वी पाल रावत, नौशाद, गोबिन्द सिंह आदि कई लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण





