थानाध्यक्ष महिला थाना ने लगाई स्कूल में जागरुकता पाठशाला, दिए कई आवश्यक टिप्स।

अल्मोड़ा। थानाध्यक्ष सुश्री मीना आर्या महिला थाना अल्मोड़ा द्वारा मय पुलिस टीम महिला कॉन्सटेबल सुश्री सुदेश व कॉन्सटेबल अनिल कुमार द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मेरगांव, मोतियापाथर, अल्मोड़ा में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

• छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह कर जीवन में कभी भी नशा न करने के लिये प्रेरित किया गया।
• 1 जुलाई से लागू हुए तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।
• वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरुक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नहीं देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।
• इस दौरान महिलाओं/बाल अपराधों से सम्बन्धित अपराध, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर उनके अधिकारों/कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए किसी भी अंजान व्यक्ति से बात नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर नहीं करने हेतु बताया गया।
• महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गौरा शक्ति मॉड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करवाया गया तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया।
• इसके उपरांत सभी को नजदीकी थाना/चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर 1930, महिला हेल्पलाईन नंबर 1090 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल सूचना देने हेतु बताया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *