अल्मोड़ा में अतिक्रमण पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, सड़क घेरने पर ठेकेदार के खिलाफ चालानी कार्यवाही।
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में अतिक्रमण के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।
सड़क घेरना एक ठेकेदार को महंगा पड़ गया, जिसके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनसुविधा, यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज सोमवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बसंत टम्टा द्वारा जाखनदेवी के पास सड़क मार्ग पर ठेकेदार दीपक यादव पुत्र रतन यादव द्वारा भवन निर्माण सामग्री (रेता) रखकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे आमजन की आवाजाही एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी।
जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई तथा सड़क मार्ग से निर्माण सामग्री हटाकर मार्ग को सुचारु कराया गया।
अल्मोड़ा पुलिस द्वारा संबंधित को भविष्य में सड़क अथवा सार्वजनिक मार्ग पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।



