स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डालने वाले चालक को भतरौंजखान पुलिस ने सिखाया सबक।

बोलेरो हुई सीज, ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई।

भिकियासैंण। थाना भतरौंजखान क्षेत्र में स्कूली बच्चों को सवारी से अधिक क्षमता पर ले जाने पर वाहन चालक को पुलिस ने सबक सिखाया और चालक का लाईसेंस निरस्त कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों को स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत चैकिंग अभियान चलाकर वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर उनकी जान जोखिम में डालने वाले लापरवाह चालकों/संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौंजखान निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा छोटी घट्टी में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इस दौरान मछोड़ से भतरौंजखान की ओर जा रही टैक्सी मैक्स बोलेरो संख्या UA04B3843 जिसकी क्षमता 8 सवारियों की थी, चालक द्वारा वाहन में 20 बच्चों सहित कुल 22 लोगों को खतरनाक तरीके से बिठाया गया था, जो उनकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता था। वाहन को मौके पर सीज किया गया और बच्चों को अन्य बस से गन्तव्य को भेजा गया। चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। वाहन स्वामी को भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी गई है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *