पुलिस टीम ने सौखती के दुकानदार को शराब के साथ किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण। पुलिस टीम भौनखाल ने सौखती में चाय के दुकानदार को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर दिया है। प्रभारी चौकी भौनखाल अपर उपनिरीक्षक मोहन चन्द्रा ने पुलिस टीम के साथ चैकिंग अभियान के दौरान एक चाय के दुकानदार को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है।

पुलिस मीडिया सेल से मंगलवार 5 बजे के आस-पास मिली जानकारी के अनुसार सौखती तहसील सल्ट मे चाय की दुकान में अवैध शराब बरामद की है। साथ ही पुलिस ने शराब बेचने व पिलाते हुए पकड़े जाने पर दुकानदार भूपाल सिंह को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
भूपाल सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम सौखती तहसील सल्ट थाना भतरौंजखान जनपद अल्मोड़ा है।

भतरौंजखान पुलिस टीम में –
1- अपर उ. नि. मोहन
2- हेड कानि. देवेन्द्र गोस्वामी
3- कानि. हरेंद्र तोमर
4- कानि. हरजिंदर सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *