पुलिस टीम सल्ट ने पिट्ठू बैग में ले जा रहे गांजे को किया बरामद।
भिकियासैंण। सल्ट पुलिस टीम की सतर्कता से पिट्ठू बैग में 9.935 किग्रा. गांजा भरकर ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ, एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मरचूला से 300 मीटर आगे डडोली बैण्ड की तरफ एक व्यक्ति सोम सिंह को रोककर पिट्ठू बैग के बारे में जानकारी की गई तो बैग में कपड़े होना बता रहा था। चैक करने पर पिट्ठू बैग में 9.935 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत रु. 248375 है। तस्कर को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
पूछताछ में –
अभियुक्त ने बताया कि मथुरा निवासी इमरान के कहने पर शंकरपुर से पिट्ठू में गांजा भरकर ले जा रहा था, जिसके बदले उसे पैसे मिलने वाले थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
सोम सिंह उम्र 31 वर्ष पुत्र हरीश चन्द्र निवासी फालैन फलें, थाना कोसीकला मथुरा यूपी है।
पुलिस टीम में –
1- उ.नि. धरम सिंह
2- हेड कॉन्सटेबल दीपक कुमार
3- हेड कॉन्सटेबल सुरेश चंद्र
4- कानि. विपिन पांथरी
5- कानि. हेमन्त मनराल शामिल रहे।



