एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश : अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस का शिकंजा।

मुखानी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अर्जुन गोस्वामी को एक अदद देसी तमंचा (315 बोर) एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त —

अर्जुन गोस्वामी, उम्र 28 वर्ष, पुत्र हरीश गिरी गोस्वामी, निवासी कुरिया गाँव, लामाचौड़, थाना मुखानी, नैनीताल।

बरामदगी में —

● 1 देसी तमंचा (315 बोर)

● 2 जिंदा कारतूस

पुलिस टीम में —

1- उप निरीक्षक अविनाश मौर्य

2- कांस्टेबल कुंदन शाही

3- कांस्टेबल विनोद कुमार मौजूद रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *