त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर पुलिस की चौकसी।

द्वाराहाट। द्वाराहाट पुलिस ने अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए है।

इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नौलाकोट में एक व्यक्ति मदन सिंह के कब्जे से 72 टेट्रा पैक (पाउच) अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार करते हुए, थाना द्वाराहाट में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त का विवरण –
मदन सिंह बोरा पुत्र गोपाल सिंह निवासी नौलाकोट द्वाराहाट अल्मोड़ा है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *