महाविद्यालय रुद्रपुर के एंटी ड्रग सेल द्वारा करायी गयी पोस्टर तथा स्लोगन प्रतियोगिता।

रुद्रपुर। आज 25 अगस्त 2023 को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के नशा मुक्ति सेल की ओर से उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ नशा : उन्मूलन पोस्टर प्रतियोगिता तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति पर पोस्टर एवं स्लोगन बनाएं, साथ ही नशा मुक्ति की शपथ भी ली। एन्टी ड्रग सेल प्रभारी डॉ. रीनू मिश्रा ने बताया कि युवाओं को किस प्रकार नशे से दूर रहना चाहिए, सह नोडल अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने महाविद्यालय में एंटी ड्रग सेल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। एन. सी. सी. प्रभारी डॉ. शलभ गुप्ता ने नशा मुक्ति की शपथ दिलायी, इस अवसर पर राहुल सिंह, कमल सिंह, ब्रिजेश सैनी, रंजू, विकास यादव, प्रेम बिस्वास, करण कोली तथा 200 कैडेट्स तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *