पीपीआईडी पार्टी ने शुरु की सल्ट से लोक सभा चुनावों की तैयारियाँ।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। आगामी लोक सभा चुनावों की तैयारिया शुरु हो गयी है। इसी क्रम में पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक की सल्ट विधानसभा की एक बैठक मौलेखाल सल्ट में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर व संचालन विजय कुमार ने किया।

मुख्य अतिथि एडवोकेट डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा पीपीआईडी एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जो देश में लोकतंत्र स्थापित करना चाहती है। उन्होंने कहा आज देश में लोकतंत्र खतरे में है, संविधान को खत्म किया जा रहा है, लोगों के हक अधिकार छीने जा रहे हैं और उन्होंने कहा आज संविधान पूरी तरह लागू नहीं किया जा रहा है जिस दिन पीपीआईडी केंद्र में सरकार बनाएगी उस दिन संविधान को पूरी तरह से लागू किया जाएगा। इसी के साथ पीपीआईडी ने अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत भी मौलेखाल सल्ट से कर दी है।

इसी के साथ विजय कुमार को पीपीआईडी यूथ विंग का जिला अध्यक्ष बनाया गया और जितेंद्र कुमार को पीपीआईडी सल्ट ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में नंदकिशोर, एडवोकेट डॉ. प्रमोद कुमार, पूरन कुमार, जगत प्रकाश, राजेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र, जितेंद्र कुमार, राकेश, नंदराम, आनंद राम, पुष्कर राम, ललित कुमार, बालकृष्ण, करण आदि लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *