ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार अनारक्षित सीट से बने ग्राम कमराड़ के प्रधान।
भिकियासैंण। विकासखंड भिकियासैंण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम कमराड़ के प्रदीप कुमार अनारक्षित सीट से ग्राम प्रधान बन गए है। नव निर्वाचित प्रधान प्रदीप कुमार को कुल मत 164 में से 93 मत प्राप्त हुए। उन्होंने सभी मतदाताओ का आभार व्यक्त किया है।
इस दौरान बहादुर सिंह रावत, पुष्पा देवी, इंद्र सिंह भंडारी, ललित शर्मा, राजेन्द्र सिंह रावत आदि ने उन्हें ढेर सारी बधाईयां दी है।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल























