बाल साहित्य व बाल संस्कार गोष्ठी की तैयारिया हुई शुरु।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। बाल साहित्य संस्थान अल्मोड़ा एवं मानिला मन्दिर प्रबन्धन ट्रस्ट मानिला के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार को भैरव दत्त पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजक मण्डल की बैठक हुई। यह बैठक जून माह में मानिला में होने वाली बाल साहित्य और बाल संस्कार संगोष्ठी की पूर्व तैयारियों के सन्दर्भ में आयोजित की गई।
बाल साहित्य संस्थान के संपादक उदय किरौला ने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह में 3 से 7 जून तक 5 दिवसीय बच्चों का शिविर राजकीय इंटर कॉलेज मानिला में आयोजित किया जायेगा। शिविर में कक्षा 6 से 8 के 60 बच्चे इसमे प्रतिभाग करेगें।बच्चों द्वारा इस समयावधि में साहित्य से जुड़ी बहुत सारी गतिविधियां की जाएंगी। तत्पश्चात 8, 9 और 10 जून 2024 को बच्चों द्वारा तैयार की जाएगी। रचनाओं का देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकार अवलोकन करेगें। इन तीनो दिवसो में बाल कवि सम्मेलन, काव्य गोष्ठी और नाट्य मंचन जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित होगें।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए 100 साहित्यकार सहभाग करेगें। इस अवसर पर बाल साहित्य संस्थान अल्मोड़ा द्वारा साहित्यकारों और बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए नन्दन सिंह मनराल ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारे बच्चों और अभिभावकों में नवीन दृष्टिकोण स्थापित करेगें, और हम मोबाइल संस्कृति से मूल संस्कारो की तरफ कदम बढ़ाएगें। बाहर से आए साहित्यकारों की ठहरने और भोजन की व्यवस्था और पूरे कार्यक्रम की रुपरेखा के सन्दर्भ में आयोजक मण्डल की बैठक में आज विचार विमर्श हुआ।
बैठक में उदय किरौला संपादक बाल प्रहरी, नन्दन सिंह मनराल अध्यक्ष, मानिला मंदिर प्रबन्धन ट्रस्ट मानिला, कृपाल सिंह शीला, कैलाश तिवारी, राजेश तिवारी, पवन कुमार, कुन्दन सिंह भण्डारी, दयाराम नैलवाल, ईश्वर चन्द्र कोहली, रवीन्द्र सत्यवली, रमेश लखचौरा, त्रिवेणीचन्द्र पाण्डेय, स्वदेश शर्मा, कृपाल सिंह बिष्ट, चन्द्रशेखर गहत्याड़ी, के. एस. बंगारी, भावना अग्रवाल, भैरवदत्त लखचौरा और विनय भट्ट ने सहभाग किया।



