अध्यक्ष गितांशु जोशी ने हल्द्वानी व गौलापार में चल रहे नशे के अवैध कारोबार को बंद करने हेतु एसपी सिटी को दिया ज्ञापन।

गौलापार (हल्द्वानी) कुमाऊं का प्रवेश द्वार कहा जाने वाला हल्द्वानी आज पूरे कुमाऊं में नशीले पदार्थो की तस्करी का केंद्र बन चुका है। पुलिस की सख्त कार्यवाही के बावजूद भी नशे का यह कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा। आज छात्रसंघ अध्यक्ष गितांशु जोशी ने एसपी सिटी हरबंश सिंह जी से मुलाकात कर अपनी चिंता व्यक्त की।

क्षेत्र में बार और रेस्टोरेंट के नाम पर चल रहे शराब के अवैध ठेकों व स्मैक के कारोबार को जल्द से जल्द बंद करवाने की मांग की। आज कुमाऊं का युवा नशे की लत के कारण बर्बादी की ओर अग्रसर हो रहा है, जो कि चिंता का विषय है। निश्चित रुप से नशे का कारोबार और युवाओं में इसका बेतहाशा बढ़ता प्रचलन आज एक वैश्विक समस्या बन गयी है, और भारत भी इससे अछूता नहीं है। यहां के रहवासियों के सीधे-सरल स्वभाव के चलते अपनी विशिष्ठ पहचान बना चुके उत्तराखंड राज्य के कई जिले भी इस वक्त नशे की गिरफ्त में हैं।

एसपी सिटी ने जल्द से जल्द इसकी जांच कर सख्त से सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मौके पर अध्यक्ष गितांशु जोशी, दीपांशु, अमन, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *