भिकियासैंण महाविद्यालय के छात्रों के लिए ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ का अवसर, 9,000/- रुपये मासिक सहायता।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में वर्तमान में अध्ययनरत एवं उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के लिए ‘प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना’ के अंतर्गत देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का तृतीय चरण दिनांक 20 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुका है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयनित अभ्यर्थियों को इंटर्नशिप के दौरान ₹9,000/- प्रतिमाह 6 से 9 माह तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इच्छुक छात्र-छात्राएं योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन करने हेतु आधिकारिक लिंक है — https://pminternship.mca.gov.in

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने उक्त सूचना देते हुए बताया कि छात्र-छात्राएं समय रहते ऊपर दिए गए लिंक पर अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें और इस कौशल विकास योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *