असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान पद में प्रियंका विश्वकर्मा का हुआ चयन, उत्तराखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिकाएं विषय पर किया शोध कार्य।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विगत बुधवार को असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें डी. एस. बी परिसर नैनीताल की छात्रा डॉ. प्रियंका विश्वकर्मा ने सफलता हासिल की है। डॉ. प्रियंका ने प्रो. नीता बोरा शर्मा के निर्देशन में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में जनहित याचिकाएं विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया है। प्रियंका ने 2017 में यू. सेट, 2018 में नेट तथा 2022 में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। प्रियंका के चयन पर राजनीति विज्ञान विभाग, डी. एस. बी. परिसर नैनीताल ने बेहद खुशी जताई है।

प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय शोध निर्देशक प्रो. नीता बोरा शर्मा व अपने माता-पिता को दिया है। उनके पिता वर्तमान में गौरी शंकर आर्य राजकीय इंटर कॉलेज स्याल्दे जिला अल्मोड़ा में प्रभारी प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है, व माता श्रीमती बसन्ती देवी गृहणी है। डॉक्टर प्रियंका की सफलता पर डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, महासचिव डॉक्टर विजय कुमार, प्रो. नीलू लोधियाल, उपसचिव डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर दीपक कुमार, डॉक्टर पैनी जोशी, डॉक्टर दीपिका पंत सहित डॉक्टर नागेंद्र शर्मा, डॉक्टर रितेश साह, विभाग की डॉक्टर कल्पना अग्रहरी, डॉक्टर भूमिका, डॉक्टर हरदेश कुमार, डॉक्टर मोहित रौतेला सहित कई लोगों ने ढेर सारी बधाई दी है। वहीं डॉक्टर प्रियंका के गृह क्षेत्र विकास खंड स्याल्दे में भी उनके इस सफलता पर क्षेत्र के सभी राजनैतिक संगठनों, शुभ चिंतको के साथ ही क्षेत्रीय लोगों ने ढेर सारी बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *