उत्तराखंड: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी, 10वीं में पिथौरागढ़ की प्रियांशी व 12वीं में अल्मोड़ा के पीयूष ने किया टाॅप।
भिकियासैंण/रामनगर। उत्तराखंड के छात्रों के लिए जरुरी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने आज 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है।
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी –
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से दोनों ही कक्षाओं का परीक्षाफल सुबह 11:30 बजे घोषित हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने परिणाम घोषित किए। 10वीं में पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने टॉप किया है, तो वहीं 12वीं में अल्मोड़ा के रहने वाले पीयूष खोलिया टॉपर बने हैं। पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने संयुक्त रुप से टॉप किया है। दोनों ने 97.60 परसेंटेज अंक हासिल किए हैं। हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 89.14% रहा। इसमें 85.59 फीसदी छात्र और 92.54 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 82.63 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 78.97 फीसदी छात्र और 85. 96 फीसदी छात्राएं पास हुई हैं।
यह विद्यार्थी रहें टाॅपर –
पिथौरागढ़ की रहने वाली प्रियांशी को 500 में से 500 नंबर मिले हैं और 100 पर्सेंट मार्क्स के साथ वो टॉपर बन गईं हैं। हाईस्कूल में जीबीएस जीआईसी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ की छात्रा प्रियांशी रावत ने प्रदेश में टॉप किया है। इसके अलावा लड़कों में रुद्रप्रयाग के शिवम मलेथा टॉपर हैं। शिवम को 500 में से 498 नंबर मिले हैं और 98.60 प्रतिशत के साथ शिवम 10वीं के लड़कों में टॉपर बन गए हैं। पौड़ी गढ़वाल की आयुष ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इंटरमीडिएट में विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधाम रोड अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया व एचजीएसएसवीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी की छात्रा कंचन जोशी ने 500 में से 488 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। दोनों ने 500 में से 488 अंक हासिल किए हैं। उनका स्कोर 97.60 प्रतिशत है। वहीं रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।



