प्रोफेसर कमल किशोर पांडे बने उच्च शिक्षा निदेशक।

बाजपुर (उधम सिंह नगर)। प्रोफेसर कमल किशोर पांडे वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में प्राचार्य के पद पर कार्यरत है। इन्होंने रसायन विज्ञान में एमएससी तथा पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। प्रो. पांडे शिक्षण क्षेत्र में पिछले 43 वर्षों से सक्रिय है, जिनमें से 15 वर्षों से अधिक समय से वे प्रोफेसर के रुप में कार्य कर रहे है। प्रशासनिक अनुभव की बात करें तो इन्हें 14 वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस अवधि में इन्होंने जैव प्रौद्योगिकी एवं संबद्ध विज्ञान विभाग के संस्थापक अध्यक्ष, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलसचिव, उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग में उपनिदेशक, तथा विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में प्राचार्य के रुप में अपनी सेवाएं दी है। कुलसचिव के रुप में प्रोफेसर कमल किशोर पांडे प्रयास से कुमाऊं विश्वविद्यालय को U-SET के संचालन की अधिकृत मान्यता प्राप्त हुई, जिससे यह परीक्षा राज्य स्तर पर NET के समकक्ष बन गई।

प्रो. पांडे को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक व प्रशासनिक योगदान के लिए अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनमें उत्तराखंड विज्ञान पुरोधा सम्मान (2024), मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार (2021), देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान (2022), डॉ. भक्तिदर्शन उच्च शिक्षा गौरव पुरस्कार (2021), प्राचार्य ऑफ द ईयर (2021), शिक्षक आइकन अवार्ड (2021), प्रताप भैया स्मृति पुरस्कार (2020) एवं भारत के शीर्ष 50 शिक्षाविदों में स्थान (2019) शामिल है।

शोध व नवाचार के क्षेत्र में भी उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है। इन्होंने पीएचडी छात्रों का मार्गदर्शन किया है, इनके शोध-पत्र प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय समीक्षीत शोध-जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके है। वे कई शोध-पत्रिकाओं के संरक्षक व संपादक मंडल में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे है। प्रो. पांडे ने कुमाऊं विश्वविद्यालय, डीआरडीओ, आईआईटी दिल्ली, पंतनगर जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, यू-कॉस्ट, नासी, फुलब्राइट, विज्ञान भारती, आईईईई और नोबेल फाउंडेशन (स्टॉकहोम) जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर अनेक शैक्षणिक, शोध तथा विकासोन्मुख गतिविधियों का संचालन किया है।

प्रोफेसर कमल किशोर पांडे को प्रतिष्ठित संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सम्मानपूर्वक बधाई दी गई है। उन्हें विद्या भारती दिल्ली, नीति अनुसंधान एवं शासन विभाग के निदेशक डॉ. रमानंद, विज्ञान भारती, दिल्ली के शिव कुमार तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, दिल्ली के महेंद्र कपूर द्वारा औपचारिक रुप से शुभकामनाएं और सराहना प्रदान की गई है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *