दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना द्वारा किया गया कार्यक्रम।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा) विकासखंड भिकियासैंण मुख्यालय में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना भिकियासैंण द्वारा प्रायोजित 6 माह के टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम का देने का आयोजन किया गया। सभी चयनित अभ्यर्थियों को 6 माह हेतु टैली एकाउंटिंग एवं जॉब प्लेसमेंट दिया जायेगा व प्रशिक्षण अपोलो मेटा स्किल लिमिटेड द्वारा दिया जाएगा। खण्ड विकास अधिकारी रमेश बिष्ट द्वारा वाहन को हरी झंडी दिखाकर 6 परिशिक्षार्थियों को देहरादून के लिए के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में सहायक खण्ड विकास अधिकारी सुधीर सिंह नेगी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गणेश रावत, समस्त ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना भिकियासैंण, मूल्यांकन अनुश्रवण, वित्त सहायक बृजेश गहतोड़ी, आजीविका समन्वयक दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।



