सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर “सेव सुशासन, गरीब कल्याण” विषय पर कार्यक्रम की शुरुआत।
हल्द्वानी (नैनीताल)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा हल्द्वानी में “सेव सुशासन, गरीब कल्याण” विषय पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी और जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की पूर्व प्रचार गतिविधियों के तहत नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने चेतना रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चेतना रथ के माध्यम से एकता रैली निकाली जा रही है, जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान से संबंधित जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर पार्षद वार्ड नंबर 1 सचिन तिवारी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी जगदीश चंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य आदित्य रस्तोगी, विनीता किरौला, कविता शाह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पूर्व प्रचार गतिविधियों के तहत जस गोविंद पब्लिक स्कूल और महर्षि विद्या मंदिर हल्द्वानी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें भाषण, चित्रकला, स्लोगन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शामिल थी।
भाषण प्रतियोगिता:
तपस्या ढीगरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनिका द्वितीय और प्रज्ञा पांडे तृतीय स्थान पर रहीं। तपस्या ने सरदार वल्लभभाई पटेल के “एकता में अनेकता” के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए, वहीं प्रज्ञा ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के महत्व को रेखांकित किया।
चित्रकला प्रतियोगिता:
तनुजा मेहता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, दिव्यांशी ने द्वितीय, सुहानी कार्की ने तृतीय, रिया मेहरा ने चतुर्थ और मुस्कान ने पंचम स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन प्रतियोगिता:
अदिति जोशी ने प्रथम, दिव्यांशी उपाध्याय ने द्वितीय और काव्य डोभाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:
रक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, रिया जोशी ने द्वितीय और सीमा नेगी ने तृतीय स्थान हासिल किया। दिव्यांशी, वंदना और हेमंत जोशी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी दीपा जोशी और शोभा चारक ने बताया कि दो दिन तक चलने वाली इस चित्र प्रदर्शनी में भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को प्रदर्शित किया जा रहा है। साथ ही विकसित भारत की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा पिछले 11 वर्षों में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को भी दर्शाया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का समापन आज़ाद हिंद फौज और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के सम्मान के साथ किया जाएगा।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

















