सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अजीम प्रेमजी द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम।

रुद्रपुर। प्रेमचन्द जयंती के अवसर पर सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से एन.एस.एस. और एन.सी.सी. के संयुक्त तत्वाधान एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की टीम के संजीव, नसीम और सुश्री मनीषा ने एन.सी.सी. के कैडेट्स और एन.एस.एस. के स्वयंसेवियों को पोस्टर प्रदर्शनी, कहानी वाचन और फिल्म शो के माध्यम से प्रेमचन्द के साहित्य और उसमें प्रदर्शित जीवन मूल्यों से परिचित कराया। पोस्टर प्रदर्शनी में प्रेमचन्द के विभिन्न उपन्यासों और कहानियों से लिए गए कथनों और वाक्यांशों को प्रदर्शित किया गया। इन पोस्टरों में प्रदर्शित विचारों के सम्बन्ध में विद्यार्थियों में सोफिया अंजुम, शुवांशु, दिव्यांशु, रेनू, कृतिका, दीपक, प्रशांत कुमार और महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर हेमलता सैनी, डॉ. अपर्णा सिंह और डॉ. राजेश कुमार सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के श्री संजीव ने प्रेमचन्द की कहानी “ठाकुर का कुआँ” का पाठ किया। इसके बाद विद्यार्थियों के साथ इस कहानी पर चर्चा की गई। इसके बाद विद्यार्थियों के समक्ष प्रेमचन्द की कहानी “पंच परमेश्वर” पर एक फिल्म दिखाई गई। पंच परमेश्वर पर दिखाई गई फिल्म के सम्बन्ध में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के नसीम और एन.सी.सी. प्रभारी डॉ. अपर्णा सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की एन.सी.सी. प्रभारी डॉ. अपर्णा सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर सर्वजीत सिंह, प्राध्यापक प्रोफेसर शंभू दत्ता पांडेय, प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार सैनी, प्रोफेसर हेमलता सैनी, प्रोफेसर मनोज कुमार पाण्डेय, डॉ. विवेकानंद पाठक, डॉ. रुमा शाह, डॉ. पूनम शाह, डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. अलंकृता सिंह और डॉ. वकार हसन खान मौजूद रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








