उत्तराखंड राज्य आंदोलन के सक्रिय आंदोलनकारी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवानी राम पंचतत्व में विलीन।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील स्याल्दे अंतर्गत वल्मरा निवासी और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के सक्रिय आंदोलनकारी तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता 95 वर्षीय दिवानी राम का निधन हो गया। शनिवार को स्थानीय शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र रमेश चंद्र ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।
दिवानी राम ने जीवनभर जनसंघर्षों और उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। वे आजीवन कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे और सल्ट, स्याल्दे व भिकियासैंण क्षेत्र में होने वाले विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय रुप से भाग लेते रहे।
वे शिल्पकार सेवा समिति भिकियासैंण के उपाध्यक्ष भी रह चुके थे तथा सामाजिक क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा। सरल, मृदुभाषी और गांधीवादी विचारधारा के समर्थक दिवानी राम एक ऐसी सामाजिक और राजनीतिक शख्सियत थे, जिनका संघर्षमय जीवन लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
उनके निधन पर भाकपा (माले) नेता पुरुषोत्तम शर्मा, उत्तराखंड जनकल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सुनील टम्टा, शिल्पकार सेवा समिति के अध्यक्ष धनीराम टम्टा, संरक्षक भगीरथ चौधरी, डॉ. एस. आर. चंद्रा, गौरी शंकर आर्य, रमेश चंद्र चौधरी, देवेंद्र कुमार, वंशीधर आर्य, नरेश शिल्पकार, हरीश चंद्र, एन. आर. आर्य, बसंत चौधरी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल









